भारत

पत्नी ने पुलिसवाले पति पर दर्ज करवाई FIR, वुमेन पॉवर लाइन में है तैनात

jantaserishta.com
10 Jan 2022 9:22 AM IST
पत्नी ने पुलिसवाले पति पर दर्ज करवाई FIR, वुमेन पॉवर लाइन में है तैनात
x
जानिए पूरा मामला।

लखनऊ: वुमेन पॉवर लाइन-1090 में तैनात सब इंस्पेक्टर सुनील दीक्षित के खिलाफ पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पत्नी दीपू की तहरीर पर विकास नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दीपू ने पति समेत छह लोगों को आरोपी बनाया है।

इंस्पेक्टर विकासनगर आनंद तिवारी ने बताया कि अंबेडकरनगर की रहने वाली दीपू की शादी तीन साल पहले विकासनगर सेक्टर आठ निवासी सुनील दीक्षित से हुई थी। दीपू का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिये प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। वह कुछ दिनों तक चुप रही छह जनवरी को पति व अन्य ने गला दबाकर उसे जान से मार डालने का प्रयास किया। प्रताड़ना हद से ज्यादा होने पर उसने कन्ट्रोल रूम में सूचना दे दी थी। इस पर ही उसने सात जनवरी को पति सुनील दीक्षित, ससुर गिरिजा, शुभम, सुमन, सुशील और मारकंड के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस मामले की विवेचना सब इंस्पेक्टर रश्मि सिंह कर रहीं हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story