भारत

पत्नी को मार डाला, सेक्स से किया था मना

jantaserishta.com
18 Aug 2022 4:25 PM IST
पत्नी को मार डाला, सेक्स से किया था मना
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: बेंगलुरु में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, एक शख्स ने सेक्स से इनकार किए जाने के बाद कथित तौर पर पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शिराडी घाट की खाई में फेंक दिया था। आश्चर्य तो इस बात को लेकर है कि उसने कहानी बनाने के लिए पुलिस थाने भी पहुंचा और पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।

टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स बिहार का रहने वाला है और बेंगलुरु में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। आरोपी की पहचान पृथ्वी राज सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने नौ महीने पहले ही ज्योति कुमारी से शादी की थी। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से नाराज था क्योंकि उसने शादी के समय अपनी उम्र को लेकर गलत जानकारी दी थी।
उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसको असभ्य कहती थी और शारीरिक संबंध के लिए कभी भी सहमत नहीं हुई। आरोपी ने पुलिस को आगे बताया कि, पत्नी ने उसके परिवार को अपनी उम्र 28 साल बताई थी। बाद में पाया कि वह मुझसे 10 साल बड़ी है और उसकी उम्र 38 साल थी। वो कभी भी सेक्स के लिए सहमति नहीं दी औऱ मुझे और मेरे माता-पिता को असभ्य जानवर कहकर अपमानिक किया।
पुलिस को आगे बताया कि उसने गुस्से में आकर ज्योति को खत्म करने का फैसला किया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मारने के लिए अपने दोस्त समीर कुमार को बिहार से बुलाया। 3 अगस्त को दोनों उडापी गए, जहां उन्होंने ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शरीर को फेंक दिया। घटना के अगले दिन उसने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि ज्योति कई बार घर से निकल जाती थी और बाद में खुद लौट भी आती थी, लेकिन इस बार उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है और वह उसका पता नहीं लगा पा रहा है। दरअसल, पुलिस को उस समय संदेह हुआ जब जांच के दौरान उसने सिंह से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसने घटना की पूरी पोल ही खोलकर रख दी। पुलिस ने खाई से क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story