भारत

पत्नी को मार डाला, खाना नहीं बनाने के कारण पति को आया गुस्सा

jantaserishta.com
2 July 2022 4:51 PM IST
पत्नी को मार डाला, खाना नहीं बनाने के कारण पति को आया गुस्सा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वाराणसी: यूपी के वाराणसी के कपसेठी में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस वारदात में युवक के दोस्त भी शामिल थे. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मानती थी, और न ही खाना बनाती थी. इसी बात से नाराज होकर दोस्तों के साथ मिलकर उसे मार डाला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य साथी फरार हैं.

वाराणसी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि 5 जून को जौनपुर में रूमन नाम की महिला की हत्या का आरोप उसके घर के ही लोगों पर लगा था. इस मामले में वाराणसी के कपसेठी थाने में केस दर्ज किया गया था. जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति अर्जुन सिंह उर्फ बंटू सिंह ने अपने दो साथी दीपक गुप्ता और चंद्रकेश यादव के साथ मिलकर की थी. हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है. आरोपी पति और उसके साथी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य साथी चंद्रकेश यादव फरार है.
मृतका और उसका पति आजमगढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन किसी बहाने पति अर्जुन अपनी पत्नी रूमन को बाइक से जौनपुर के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के दीपक गुप्ता की आटा चक्की पर लाया था. वहां उसने पत्नी को जहर मिलाकर खाना खिलाया और उसके बेहोश होने के बाद तकिया से मुंह भी दबा दिया. रूमन की मौत होने पर शव को आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र के एक कुएं में फेंक दिया. मृतका की ससुराल वाराणसी के कपसेठी में है, जबकि मायका जौनपुर में हैं. एसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि पत्नी सिर्फ पति का कहना नहीं मानती थी और खाना नहीं बनाती थी, इस वजह से उसने हत्या की है. हो सकता है कोई और भी वजह रही हो, लेकिन आरोपी ने इसके अलावा कुछ नहीं बताया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story