भारत

पत्नी को मार डाला, पति को इस कारण आया गुस्सा

jantaserishta.com
27 Sept 2022 11:58 AM IST
पत्नी को मार डाला, पति को इस कारण आया गुस्सा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

इलाके में दहशत फैल गई।
फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पति को शक था कि उसकी पत्नी का अन्य युवक के साथ अवैध संबंध है।
ये मामला कोतवाली के खानपुर नगला गांव का है। सोमवार को सुनील कुमार की अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद पति ने पत्नी किरन को गड़ासे से काट दिया। किरन की मौके पर ही मौत हो गई। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वे मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस ने सुनील को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि सुनील अपनी पत्नी पर शक करता था।
अगस्त में एडमिशन और सितंबर में मिली नौकरी, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान में 70 फीसदी स्टूडेंट्स का हुआ प्लेसमेंट
कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सुनील की पत्नी किरन की दोस्ती एक युवक से थी। सुनील को पसंद नहीं था कि किरन उस लड़के से बात करे। जब किरन नहीं मानी तो सुनील ने गड़ासे से उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि किरन का मायका शाहजहांपुर स्थित गुलाब गांव में है। उसके परिवार को सुचना दे दी गई। वही आरोपी पति को पकड़ लिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story