भारत
पत्नी हैं कांग्रेस विधायक, लोकसभा चुनाव तक अलग रहेंगे बसपा प्रत्याशी, घर छोड़ा
jantaserishta.com
10 April 2024 6:10 PM IST

x
...मेरी डोली इसी घर में आई है और अर्थी भी यहीं से निकलेगी.
लखनऊ: बालाघाट के पूर्व सांसद और बसपा के लोकसभा प्रत्याशी कंकर मुंजारे ने 5 अप्रैल को अपना घर छोड़ दिया। वह लोकसभा चुनाव तक बालाघाट की कांग्रेस विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे से अलग एक खेत में रहने चले गये हैं।
पहले उन्होंने अनुभा को घर छोड़कर जाने को कहा था, लेकिन अनुभा ने यह कहते हुए जाने से मना कर दिया कि "मेरी डोली इसी घर में आई है और अर्थी भी यहीं से निकलेगी"। पूर्व सांसद ने अपने वाहन में अपना सामान रखकर अपने घर को 19 अप्रैल तक के लिए अलविदा कह दिया। वह बालाघाट से सात किलोमीटर दूर गांगुलपारा के पास खेत में पेड़ के नीचे मचान लगाकर रह रहे हैं और वहीं से चुनाव का संचालन कर रहे हैं। वह विगत कई दिनों से विधायक पत्नी द्वारा कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में किये जा रहे चुनावी प्रचार से खासे नाराज थे।
मुंजारे ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में वह भी प्रत्याशी हैं, ऐसे में एक ही घर में दो अलग-अलग पार्टियों के चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हो सकते। पहले तो उन्होंने पत्नी को घर छोड़ने के लिए कहा, लेकिन उनके साफ-साफ मना करने के बाद बसपा प्रत्याशी को झुकना पड़ा।
कंकर मुंजारे ने कहा कि वह सिद्धातों पर चलने वाले नेता हैं, जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि वह 4 अप्रैल को ही चले जाते, लेकिन अनुभा मुंजारे कहीं बाहर गई थीं। उन्होंने कहा कि राजनीति में साफ-सुथरापन होना आवश्यक है।
Tagsउत्तर प्रदेशकांग्रेस विधायकबसपा प्रत्याशीकंकर मुंजारेUttar PradeshCongress MLABSP candidateKankar Munjare
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





