भारत

#Hathras पत्नी ICU और पति बोले - भोले बाबा निर्दोष, सत्संग में जाऊंगा

Nil dhankar
5 July 2024 7:49 AM IST
#Hathras पत्नी ICU और पति बोले - भोले बाबा निर्दोष, सत्संग में जाऊंगा
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी UPहाथरस Hathras में हुए दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं. घायलों को अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. Aligarh अलीगढ़ के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी कुछ घायल भर्ती हैं. इनमें से एक पीड़ित शिवमंगल सिंह हैं, जो घटना वाले दिन अपनी पत्नी के साथ बाबा के कार्यक्रम में दिल्ली से आए थे.

हाथरस में जब भगदड़ मची तो दिल्ली से आए शिवमंगल सिंह Shiv Mangal Singh की पत्नी घायल हो गईं. इस समय वह एएमयू के मेडिकल कॉलेज के आईसीयू ICU में भर्ती है. शिवमंगल का कहना है कि बाबा का इसमें कोई दोष नहीं है. वह कभी नहीं कहते कि उनके पीछे लोग आएं. इसमें पब्लिक की गलती है. उनकी पत्नी को चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन वह बाबा के यहां जाना नहीं छोड़ेंगे. मीडिया से बात करते हुए एटा के रहने वाले शिवमंगल सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी आईसीयू में भर्ती हैं, वह घायल हो गई हैं. हाथरस में हादसे के समय मैं और मेरी पत्नी वहां थे. हम लोग दिल्ली से आए थे. पिछले डेढ़ साल से हम लोग उनके यहां जा रहे हैं, क्योंकि वे अच्छी प्रेरणा देते हैं. अच्छे रास्ते पर चलना बताते हैं. जात पात का कोई भेदभाव नहीं बताते. सभी लोगों को एक साथ रहने की शिक्षा देते हैं. अच्छी-अच्छी बातें बताते हैं, इसलिए जाते हैं.

शिवमंगल ने बताया कि घटना के वक्त मैं वहां था, लेकिन थोड़ा दूर था. हमें बाद में पता चला कि ऐसे-ऐसे यहां पर कुछ लोग दब गए हैं. इतना पता चला था. मैंने फोन किया तो मेरी पत्नी का फोन उनके साथ वालों ने उठाया. मैंने उनसे पूछा तो उन्होंने जगह बताई कि कहां पर हैं. मैं ढूंढ़ते ढूंढ़ते वहां पहुंचा तो वहां पत्नी नहीं मिली तो मैं हॉस्पिटल में पहुंचा. वहां पत्नी थीं. वहां से रेफर कर दिया गया. अब अलीगढ़ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं.

Next Story