भारत
आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति की करवाई हत्या, गुमराह करने के लिए फैलाई अफवाह
jantaserishta.com
18 May 2026 5:41 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा.
अहमदाबाद: सुरेंद्र नगर जिले में कुछ दिनों पहले मिले शव के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआत में जिस मामले को एक्सीडेंटल डेथ माना जा रहा था, अब जांच के बाद वह सुनियोजित हत्या निकला। इसके पीछे किसी और का नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी का हाथ था, जिसने अपने आशिक के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
यह मामला ध्रांगधरा तालुका के सोल्दी गांव निवासी शांतिगिरी विष्णुगिरी गोस्वामी की मौत से जुड़ा है। उनकी लाश नहर इलाके से बरामद हुई थी और शुरुआती तौर पर इसे हादसा माना गया था, लेकिन अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और सीक्रेट फील्ड इन्वेस्टिगेशन के जरिए पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया।
जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी जागृतिबेन के कांतिलाल उर्फ भरतभाई सबारिया के साथ लंबे समय से करीबी संबंध थे। इसी रिश्ते और घरेलू विवादों के चलते शांतिगिरी को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। पुलिस के मुताबिक करीब डेढ़ साल पहले जागृतिबेन ने डीसा-पालनपुर में रहने वाले यूनुस मेमन को शांतिगिरी की हत्या की सुपारी दी थी। हालांकि उस समय हत्या की योजना सफल नहीं हो सकी थी।
क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी सामने आया कि कांतिलाल उर्फ भरतभाई सबारिया ने हत्या और सबूत मिटाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, जागृतिबेन पर हत्या की साजिश रचने, अपराध में मदद करने और पूरे मामले को छिपाने के आरोप लगे हैं। आरोपियों ने आसपास के लोगों में यह बात फैला दी थी कि शांतिगिरी अपनी मर्जी से घर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, उनकी गुमशुदगी की कोई आधिकारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई, जिससे मामला लंबे समय तक दबा रहा।
क्राइम ब्रांच ने कई गुप्त जानकारियों और सबूतों को जोड़ते हुए पहले मृतक की पहचान की और फिर हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





