भारत

पत्नी ने पति को बेलन से मारा, टीवी पर सीरियल ना देखने देने पर भड़की

jantaserishta.com
12 April 2024 8:01 AM IST
पत्नी ने पति को बेलन से मारा, टीवी पर सीरियल ना देखने देने पर भड़की
x

सांकेतिक तस्वीर

आगरा: यूपी के आगरा जिले के परिवार परामर्श केंद्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी ने पति को टीवी पर सीरियल ना देखने देने पर उसे बेलन से कूट दिया। पति आईपीएल मैच देख रहा था। पत्नी को नाटक देखना था। रिमोट को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के पास आ गया। इसके बाद पति और पत्नी की काउंसिंग की गई। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र में समझौता कराया गया।
आगरा निवासी युवती की शादी दो साल पहले सादाबाद (हाथरस) निवासी युवक से हुई थी। पति नोएडा में नौकरी करता है। पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि आईपीएल शुरू होते ही पति नौकरी से छुट्टी ले लेता है। घर आ जाता है। टीवी से चिपक जाता है। किसी दूसरे को टीवी नहीं देखने देता। वह भी टीवी सीरियल देखती है। आईपीएल के कारण उसके कई नाटक छूट गए। अपनी मर्जी का चैनल देखने के लिए रिमोट लिया तो पति से विवाद हो गया। पत्नी ने मारपीट का भी आरोप लगाया। विवाद के बाद महिला अपने मायके चली गई। इसके पुलिस में शिकायत की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति और पत्नी को काउंसिंग की गई। काउंसलर के काफी समझाने के बाद पति और पत्नी शांत हुए। दोनों समझौता हुआ। दोनों शर्तों पर मान गए है।
काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को दोनों पक्ष केंद्र में बुलाए गए। दोनों की बात सुनी गई। इस शर्त पर समझौता हुआ कि सीरियल के समय पति आईपीएल मैच नहीं देखेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story