भारत

पत्नी ने अपने ही पति को जिंदा दफनाने की खौफनाक साजिश रची...नया अपडेट मामले में

jantaserishta.com
17 Aug 2026 4:19 PM IST
पत्नी ने अपने ही पति को जिंदा दफनाने की खौफनाक साजिश रची...नया अपडेट मामले में
x
जानें पूरी स्टोरी.
बारामती: महाराष्ट्र के बारामती से आई रिश्तों को झकझोर देने वाली खबर इस वक्त सुर्खियों में है. यहां एक महिला ने अपने पति को नशीली दवा देकर पहले बेहोश किया. फिर उसके साथ मारपीट की और घर के बालकनी में जिंदा दफनाने की कोशिश की. हालांकि दफन करने से पहले ही इस बारे में पुलिस को जानकारी मिल गई और पति की जान बच गई. वहीं पुलिस ने मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक बारामती शहर के जामदार रोड स्थित इंद्रप्रस्थ सोसाइटी के फ्लैट नंबर 9 में रहने वाले प्रवीण प्रकाश जगताप को उनकी पत्नी शर्मिला प्रवीण जगताप (38) ने कथित तौर पर नशीली दवा दी. इसके बाद प्रवीण को अर्ध-बेहोशी की हालत में बेल्ट और अन्य चीजों से पीटा. फिर उन्हें घर की गैलरी में बनाए गए एक चौकोर ढांचेनुमा गड्ढे में लिटाया गया. इतना ही नहीं, आरोपी महिला ने कथित तौर पर इस गड्ढे को ऊपर से कडप्पा पत्थर की फरशी से बंद करने की कोशिश की, ताकि प्रवीण को वहीं दफन किया जा सके.
जिस शर्मिला अपने पति प्रवीण जगताप को जिंदा दफनाने की तैयारी कर रही थी, उस वक्त उसकी सासू मां भी घर में मौजूद थी. लेकिन शर्मिला ने उसे भी नींद की गोलियां दे दी. वहीं गैलरी में बने चौराहे पर प्रवीण को बेहोश हालत में सुलाकर दफना कर उसे पर मार्बल फर्श रखने के लिए जो मजदूर बुलाए थे उन्हें शर्मिला की हरकत पर शक हुआ. जिसके बाद उन्होंने तुरंत जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही बारामती सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और कथित हत्या के प्रयास का खुलासा किया. पुलिस की कार्रवाई के चलते प्रवीण जगताप की जान बच गई. मामले में प्रवीण के पिता प्रकाश जगताप की शिकायत पर बारामती सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी शर्मिला जगताप के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. बारामती के डीवाईएसपी चैतन्य कदम के मुताबिक इस मामले में बीएनएस की धारा 109(1) और 118(1) के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है.
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पति की हत्या की कोशिश के पीछे असली वजह क्या थी? क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल है? क्या हत्या के लिए पहले से कोई योजना बनाई गई थी? इन सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है. इस मामले में जादू-टोने के एंगल की भी चर्चा सामने आई है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी के घर में मिले एक कैलेंडर पर कुछ तारीखों के सामने 'नो रिजल्ट' (No Result) जैसी टिप्पणियां लिखी हुई मिली हैं. हालांकि पुलिस ने फिलहाल जादू-टोने के एंगल की पुष्टि नहीं की है. डीवाईएसपी चैतन्य कदम ने कहा कि आरोपी से पुलिस कस्टडी के दौरान पूछताछ की जाएगी और इस पहलू समेत सभी संभावित कारणों की जांच की जाएगी. फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा दफन करने की कोशिश क्यों की? इस सवाल का जवाब पुलिस की जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद ही सामने आएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story