भारत

सुपारी देकर करवाया पत्नी की हत्या, साली से शादी करने के लिए पति ने वारदात को दिया अंजाम

jantaserishta.com
7 Feb 2022 7:29 PM IST
सुपारी देकर करवाया पत्नी की हत्या, साली से शादी करने के लिए पति ने वारदात को दिया अंजाम
x
पढ़े पूरी खबर

नोएडा: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में कथित तौर पर एक शख्स ने अपनी साली से शादी करने के लिए सुपारी देकर पत्नी की हत्या करवा दी. नोएडा पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल एक शख्स ने साली से शादी करने के लिए दोस्त को पत्नी की हत्या की सुपारी दे दी. इतना ही नहीं हत्या के आरोपी ने बताया कि मौत के बाद उसने लाश के साथ बलात्कार भी किया. मामला नोएडा के सेक्टर 26 का है. पुलिस ने हत्या के इस मामले में आरोपी रामवीर और संदीप को नोएडा सेक्टर 94 से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रामबीर ने पुलिस को बताया कि वो तीन साल से ऑटो चलाता है और उसका दोस्त संदीप कचौडी बेचने का काम करता है. रामवीर ने पुलिस को बताया कि 19 जनवरी को संदीप ने उससे कहा कि उसकी पत्नी अपने गांव के अजय उर्फ करन से प्यार करती है. काफी समझाने पर भी नहीं मानती और गांव जाकर उससे मिलती है.
पुलिस के मुताबिक रामवीर ने संदीप से कहा कि मेरी दो अन्य सालियां भी है. यदि मेरी पत्नी सोनी रास्ते से हट जाये तो मैं अपनी छोटी साली से शादी कर लूंगा. रिपोर्ट के मुताबिक राजवीर ने बताया कि संदीप ने सोनी को रास्ते से हटाने के लिये सत्तर हजार रुपये का लालच दिया. राजवीर के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक शराब की लत होने की वजह से उसे संदीप ने जो पैसे मुझे दिए थे उससे शराब खरीदी और पीकर शाम को अपने कमरे सो गया था. सुबह में संदीप ने उसे फिर से पत्नी का काम तमाम करने के लिए कहा और इस बार 70 हजार की जगह डेढ़ लाख रुपये देने की बात करने लगा. रामवीर ने बताया कि वह पैदल ही संदीप के कमरे पर पहुंचा और सामान देने का बहाना बनाकर घर में घुसकर उसकी पत्नी पर हमला कर दिया. सिर में भारी चोट आने की वजह से संदीप की पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद हत्या के आरोपी ने शव के साथ बलात्कार भी किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story