भारत

होटल जाती है पत्नी किसी और के साथ, वीडियो वायरल कर पति ने किया सुसाइड

Nil dhankar
11 Dec 2025 8:00 AM IST
होटल जाती है पत्नी किसी और के साथ, वीडियो वायरल कर पति ने किया सुसाइड
x
जांच की जा रही है. ..

वाराणसी। एक बाइक पर अंत‍िम सफर और साढ़े सात म‍िनट का वीड‍ियो..... यह जीवन के अंत‍िम सफर की दास्‍तान नहीं बल्‍क‍ि कहानी है उस प्रेम के मर जाने का जो जात पात से परे उपजा था। सात जन्‍मों तक एक साथ जीवन जीने के संकल्‍पों की यह अंति‍म बाइक की यात्रा काशी में ही नहीं देश भर में अब वायरल हो रही है। साथ ही वायरल हो रहा है सपनों के मर जाने का। कानून के श‍िकंजे में जकड़ कर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A के पंजे में भि‍ंंचकर दम तोड़ देने का।

सरपट दौड़ती बाइक पर दर्ज की गई अंत‍िम दास्‍तान सुनाने वाला तो नहीं रहा लेक‍िन लोगों को सुनने के ल‍िए छोड़ गया कानून के दुरुपयोग की वह दास्‍तान ज‍िसे भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498A कहते हैं। पूर्व में भी इस कानून के दुरुपयोग को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं। बीते द‍ि‍नों इसी प्रकार अतुल सुभाष की लाइव आत्‍महत्‍या की मार्म‍िक घटना भी चर्चा में रह चुकी है। पूरी दास्‍तान वाराणसी में लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव का है जहां एक युवक ने पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड की प्रताडना से परेशान होकर फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल मिश्रा (30 वर्ष) ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में एक साढ़े सात मिनट का वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने संबंधों और 498 ए के कानून के दुरुपयोग के बारे में बात की। उसने इस वीडियो में अपने समर्पण और पत्नी तथा बच्चे की खुशहाल जिंदगी के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख किया।

राहुल ने पांच वर्ष पूर्व लखनपुर की संध्या सिंह से प्रेम विवाह किया था। अब मौत के बाद उसकी माता रानी देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि राहुल की पत्नी संध्या, उसकी सास मांडवी और ब्वॉयफ्रेंड शुभम सिंह की प्रताडना के कारण राहुल ने आत्महत्या की है। वहीं बेटे की मौत के बाद मां रानी देवी ने बताया कि बहू संध्या का शुभम सिंह उर्फ डेंजर के साथ प्रेम संबंध था, जिसने राहुल को कई बार धमकी दी कि यदि उसने संध्या को तलाक नहीं दिया, तो परिणाम बुरा होगा। गौरतलब है कि पिछले आठ दिसंबर को राहुल अपने ससुराल लखनपुर पत्नी और डेढ़ साल के बेटे रेयांस को लाने गया था, लेकिन संध्या आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद संध्या और शुभम ने राहुल पर तलाक देने का दबाव डाला। जब राहुल ने इसके लिए सहमति नहीं दी, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस प्रताडना से परेशान होकर राहुल ने आत्महत्या का कदम उठाया।


Next Story
null