भारत

बॉडीगार्ड प्रेमी के प्यार में पड़ी पत्नी, पति की हत्या कर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

jantaserishta.com
18 Oct 2026 10:33 AM IST
बॉडीगार्ड प्रेमी के प्यार में पड़ी पत्नी, पति की हत्या कर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
x
पढ़ें पूरी स्टोरी.
फरीदाबाद: फरीदाबाद में दो दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी काजल और उसके बॉयफ्रेंड योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, काजल ने करीब 16 साल पहले अपने पहले पति को छोड़कर गोपाल से लव मैरिज की थी. अब दोनों के बीच योगेंद्र को लेकर विवाद चल रहा था. योगेंद्र बाउंसर है. काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची.
पुलिस के मुताबिक, 14-15 अक्टूबर की रात गोपाल घर में सो रहा था. इसी दौरान काजल ने सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद काजल ने घर में बदमाशों के घुसने और गोपाल के साथ मारपीट करने की कहानी बताई. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली.
गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव कुंवरपुर का रहने वाला था. वह 20 साल से फरीदाबाद में कंपनी में मशीन ऑपरेटर की नौकरी कर रहा था. करीब 16 साल पहले कंपनी में काम करने के दौरान गोपाल की मुलाकात काजल से हुई थी. दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. इसके बाद काजल अपने पहले पति को छोड़कर गोपाल के साथ हाथरस आ गई. उस समय काजल की पहली शादी से हुई बेटी करीब 5 साल की थी. दोनों ने हाथरस में कोर्ट मैरिज कर ली.
शादी के कुछ समय बाद गोपाल ने गांव में मकान बनवा लिया. इसके बाद काजल बच्चों के साथ गांव में रहने लगी, जबकि गोपाल फरीदाबाद में नौकरी करता रहा. वह समय-समय पर गांव आकर पत्नी और बच्चों से मिलता था. कई बार काजल भी बच्चों को लेकर फरीदाबाद आ जाती थी. गोपाल ने मकान बनाने में अपनी कमाई लगा दी थी. इसलिए वह चाहता था कि उसका परिवार गांव में ही रहे.
गोपाल और काजल के शादी के बाद दो बेटे और एक बेटी हुई. काजल की पहली शादी से हुई बेटी भी गांव में ही रहती थी, जो 19 साल की हो चुकी है. परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था. करीब तीन साल पहले गोपाल के मकान से लगभग 500 मीटर दूर रहने वाले योगेंद्र का घर आना-जाना शुरू हुआ. गोपाल और योगेंद्र दोस्त थे. गोपाल जब गांव आता था, तो योगेंद्र उससे मिलने घर पहुंचता था. शुरुआत में दोनों की मुलाकात सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद योगेंद्र ने गोपाल की गैरमौजूदगी में भी घर आना शुरू कर दिया. इसको लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. इसी के चलते गोपाल कई महीनों से गांव नहीं गया था.
पारिवारिक विवाद के चलते काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर गोपाल की हत्या की साजिश रच डाली. 13 अक्टूबर को काजल बच्चों को लेकर फरीदाबाद आ गई. इसके अगले दिन 14 अक्टूबर को उसने योगेंद्र को भी फरीदाबाद बुला लिया. पुलिस के अनुसार, 14-15 अक्टूबर की रात गोपाल नशे में घर पहुंचा था. गोपाल और काजल एक कमरे में सो रहे थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में थे. आरोप है कि इसी दौरान काजल ने सब्जी काटने वाले चाकू से गोपाल की गर्दन पर कई वार कर दिए. इससे गोपाल की मौत हो गई. बाद में काजल ने पुलिस से कहा था कि कुछ बदमाश घर में घुस आए थे और गोपाल के साथ मारपीट की थी.
पुलिस पीआरओ यशपाल सिंह ने कहा कि जांच में सामने आया है कि काजल ने अपने प्रेमी योगेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. काजल ने चाकू से गोपाल की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के समय गोपाल ने शराब पी हुई थी. पुलिस ने काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. गोपाल के भाई अशोक ने उसकी बेटी पर भी संदेह जताया था, लेकिन अब तक की जांच में उसकी संलिप्तता सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story