भारत
दो प्रेमियों के प्यार में पत्नी ने पति को रास्ते से हटाया, तालाब में मिली लाश
jantaserishta.com
1 Nov 2026 10:14 AM IST

x
ऐसे खुला खौफनाक राज.
कामारेड्डी: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर कथित तौर पर पति की हत्या कर दी. तीनों ने पहले उसे शराब पिलाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और फिर नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर मार डाला. इसके बाद शव को झील में फेंक दिया, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुम्माडी काशीराम के रूप में हुई है. वह तेलंगाना के बांसवाड़ा मंडल के हनमाजीपेट गांव का रहने वाला था और दिहाड़ी मजदूरी करता था. 23 अक्टूबर 2026 की रात उसका शव गांव के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु तालाब में मिला था.
शुरुआत में पुलिस ने काशीराम की संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था. उसके पिता चकाली भुमैया की शिकायत पर जांच शुरू हुई. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में मिले तथ्यों ने पुलिस का शक गहरा कर दिया. इसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या में बदल दिया.
जांच में सामने आया कि काशीराम की पत्नी 25 वर्षीय गुम्माडी सविता के गांव के ही दो युवकों चिंताकिंडी रामू (26) और पसुपूला संतोष (25) के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे. पुलिस के मुताबिक, सविता अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी. इसी के चलते उसने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची.
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात तीनों काशीराम को शराब पिलाने के बहाने अपने साथ ले गए. जब वह नशे में बुरी तरह धुत हो गया, तो रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया. इस दौरान संतोष ने उसके हाथ पकड़ रखे थे, ताकि वह बचकर भाग न सके.
हत्या के बाद तीनों ने शव को तालाब में फेंक दिया और इसे हादसा दिखाने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस की जांच में उनकी कथित साजिश का खुलासा हो गया. 30 अक्टूबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं. आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 103, 238 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है. तीनों को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





