भारत
रोड एक्सीडेंट में पत्नी की मौत, कुछ दिन बाद पति ने की आत्महत्या
jantaserishta.com
18 Nov 2022 10:40 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
जानें पूरा मामला।
पुणे: गर्भवती पत्नी की मौत के बाद एक शख्स इस तरह से हताश हो गया कि उसने अपनी ही जान ले ली. शख्स ने पत्नी की मौत के तीन दिन बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मामला महाराष्ट्र के पुणे का है.
मामला पुणे के जुन्नार तहसील का है. यहां रमेश कनस्कर ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, तीन दिन पहले ही रमेश की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. वह गर्भवती थी.
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर को रमेश अपनी पत्नी और सास के साथ बाइक से वारुलवाड़ी जा रहा था. तभी गन्ना ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनका एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे के बाद से रमेश सदमे में आ गए. उन्होंने गुरुवार को आत्महत्या कर ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





