भारत

पत्नी की मौत हुई, पति ने घर पर ही कब्र बनाकर दफना दिया, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
28 Aug 2022 8:24 AM IST
पत्नी की मौत हुई, पति ने घर पर ही कब्र बनाकर दफना दिया, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अजीबोगरीब मामला सामने आया है.

डिंडोरी: मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडोरी से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक टीचर अपनी पत्नी की मौत के बाद भी उससे दूर नहीं होना चाहता था. इसलिए उसने घर पर ही कब्र बनाकर पत्नी को वहां दफना दिया. हालांकि, जब पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने कब्र से शव बाहर निकालकर नदी किनारे रीति रिवाज से दफना दिया.

मामला डिंडोरी के बिरसा मुंडा स्टेडियम के पास का है. यहां रहने वाले ओमकार दास मोगरे जो इमलई के प्राथमिक स्कूल में टीचर हैं, उनकी पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी. ओमकार और उनकी पत्नी की शादी करीब 25 साल पहले हुई थी. परिजनों के मुताबिक, दोनों की कोई संतान नहीं थी. दोनों के बीच अटूट प्रेम था और इसलिए जब पत्नी रुक्मणि का बीमारी से निधन हुआ तो ओमकार इसे मानने को तैयार नहीं था.
ओमकार ने परिजनों की इच्छा के विपरीत पत्नी रुक्मणि के शव को घर के अंदर ही एक कब्र बनाकर दफना दिया. पड़ोसियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी. इसके बाद स्थानीय तहसीलदार ओमकार के घर पहुंचे और उनकी पत्नी के शव को कब्र से बाहर निकलवाया. इस दौरान भी ओमकार खुदाई का विरोध करता रहा. इसके बाद शव को नर्मदा किनारे रीति रिवाज अनुसार दफना दिया गया.
डिंडोरी पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक-14 से 23 अगस्त की सुबह एक महिला के शव को घर में ही दफनाए जाने की जानकारी मिली थी. आसपास के लोगों को ऐतराज था और उन्होंने थाने में आकर मामला दर्ज करवाया. पुलिस मौके पर पहुंची. राजस्व विभाग के अधिकारियों और नगर पंचायत के अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत कराया गया. 24 अगस्त को शिक्षक के घर पहुंचे. परिजनों को समझाकर शव को पहले घर से निकलवाया. फिर नदी किनारे दफनाया दिया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story