भारत

पत्नी ने चिकन नहीं बनाया तो पति ने खत्म की अपनी जिंदगी, लगा ली फांसी

jantaserishta.com
26 May 2023 2:55 PM IST
पत्नी ने चिकन नहीं बनाया तो पति ने खत्म की अपनी जिंदगी, लगा ली फांसी
x
अजीबोगरीब मामला सामने आया है।
झांसी: सुसाइड का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के झांसी में मामूली सी बात पर नाराज हुए पति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति ने चिकन बनाने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी ने खाना बन जाने की बात कहते हुए चिकन बनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पति और पत्नी में मारपीट हुई। नाराज पति ने फांसी से लटकर जान दे दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। यहां के रहने वाले पवन कुमार (36) की 4 साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। बड़े भाई कमलेश शाक्य ने बताया, ''पवन के दो से तीन बार कहने के बाद भी प्रियंका ने चिकन नहीं बनाया। प्रियंका ने कहा कि वह कल बना देगी। मगर पवन रात में चिकन बनाने की जिद पर अड़ा था। इस बात को लेकर दोनों में मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में जाकर लेट गई। इधर, पवन ने भी अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। आगे बताया कि बुधवार रात को वह छत पर सोया था। देर रात 1 बजे नीचे आया तो पवन कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। तब अपनी 10 साल की बेटी को देखने के लिए भेजा। उसने आकर बताया कि चाचा कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़ा गया, तो करीब 6 फीट ऊंची खूंटी पर पवन ने फांसी लगा रखी थी और उसकी मौत हो चुकी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पवन की 2 साल की एक पुत्री है। पिता रघुवीर की 2006 में मौत हो गई थी। 3 भाइयों में पवन सबसे छोटा था। सबसे बड़ा कमलेश है। दूसरा भाई दीपक आर्मी में है। बहन डॉली की शादी हो गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story