भारत
पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, सोते वक्त काटा डाला Private Part
Shubhra Nandy
9 Aug 2021 6:58 AM IST

x
पटना के दानापुर फुलवारी शरीफ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.
Patna: पटना के दानापुर फुलवारी शरीफ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पति-पत्नी के विवाद में गुस्साई पत्नी ने आग बबूला होकर आधी रात में अपने ही पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. वहीं, पत्नी की इस हरकत से नाराज हुए पति ने भी पत्नी पर हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई.
जानकारी के अनुसार, रात में हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने सोते हुए पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिसके बाद पति भी अपना आपा खो बैठा और इसी क्रम में उसने अपनी बीवी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई है. वहीं, मामले के प्रकाश में आने के बाद फुलवारी शरीफ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
दरअसल, घटना के बाद रोते-बिलखते, दर्द से तड़पते हुए पति ने फुलवारी शरीफ थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई, जिसके बाद व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जानकारी के अनुसार, काफी खून निकल जाने के कारण व्यक्ति की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे फुलवारी शरीफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर, पुलिस का कहना है कि घायल शख्स की हालत ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा. फिलहाल आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है.
Next Story





