भारत

पत्नी का सामना हुआ दोनों पतियों से, ऐसा निकला मामला...तेवर देख पुलिस के छूट गए पसीने

jantaserishta.com
4 Dec 2024 1:40 PM IST
पत्नी का सामना हुआ दोनों पतियों से, ऐसा निकला मामला...तेवर देख पुलिस के छूट गए पसीने
x

सांकेतिक तस्वीर

पुलिस की जांच जारी.
बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 साल की एक लड़की ने दो महीनों में दो शादियां कर लीं. पहले पति को पत्नी गायब दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने उसे खोजा तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. अब महिला के दोनों पति पुलिस थाने में बैठकर उसे अपने-अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गए.
जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने पहले युवक के साथ कोर्ट मैरिज की. उसके दो महीने बाद उसने दूसरे युवक के साथ भी कोर्ट मैरिज कर ली. इस घटना का पता उस वक्त चला जब पहले पति ने पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने महिला को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है.
इसके बाद महिला के दोनों पति पुलिस स्टेशन पहुंच गए. यहां दोनों के बीच इस बात पर बहस होने लगी कि पत्नी को आखिर कौन ले जाएगा. इस बहस के बीच महिला ने कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. वह पुराने पति को जल्द ही तलाक दे देगी.
पहले पति ने पुलिस को बताया कि उसका और महिला का रिश्ता आठ साल पुराना है. दो महीने पहले ही उन्होंने शादी की है. एक हफ्ते पहले पत्नी ये कहकर गई थी कि उसकी मां की तबीयत खराब है. उसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी. अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर उसका पहला पति पत्नी के खिलाफ शिकायत करता है तो महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story