भारत

पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, आरोपी पति गिरफ्तार

Shantanu Roy
22 May 2024 6:30 PM GMT
पत्नी ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, आरोपी पति गिरफ्तार
x
पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
पलवल। हरियाणा के पलवल में ससुराल वालों से परेशान एक विवाहिता के फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर गदपुरी थाना पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने घटना के एक माह बाद गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। गदपुरी थाना प्रभारी राजवीर सिंह के अनुसार, गुरुग्राम के फरूखनगर निवासी मोहित कुमार ने 27 अप्रैल को दी शिकायत में बताया था। उन्होंने अपनी बहन मोनिका की शादी 24 अप्रैल 2021 को अतरचट्टा गांव निवासी श्याम सुंदर के साथ की थी।

शादी के छह माह बाद ही ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे। शिकायत में कहा गया था कि उसकी बहन काफी दिनों तक यातनाएं सहती रही। फिर वह अपनी बहन को अपने साथ फरूखनगर ले गया। काफी दिनों तक उसकी बहन फरूखनगर में ही रही। लेकिन सामाजिक दबाव और घर बसाने के लिए मोनिका को श्याम सुंदर के साथ भेज दिया। इसके बाद भी आरोपी उसकी बहन को परेशान करने लगे। 27 अप्रैल को सुबह करीब चार बजे उसके चाचा विजेंद्र के पास मोनिका की ससुराल से फोन आया कि आपकी भतीजी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मोहित की शिकायत पर मृतका के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। एक माह बाद पुलिस ने अतरचट्टा गांव निवासी मृतका मोनिका के पति श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story