भारत

पत्नी ने किया शातिराना कत्ल, उजाड़ दिया अपना सुहाग

jantaserishta.com
7 July 2025 1:50 PM IST
पत्नी ने किया शातिराना कत्ल, उजाड़ दिया अपना सुहाग
x
फैली सनसनी.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां रविवार को एक 30 वर्षीय महिला ने अपने लकवाग्रस्त पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी. उसने हत्याकांड को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि पति चल फिर नहीं पाता था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. जिसके मुताबिक अपराध को शहर के तारोडी खुर्द इलाके में अंजाम दिया गया.
एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित चंद्रसेन रामटेके (38) एक साल से अधिक समय से बिस्तर पर था. पति की बीमारी के दौरान चंद्रसेन की पत्नी दिशा का आसिफ उर्फ ​​राजाबाबू टायरवाला (28) नामक व्यक्ति के साथ संबंध हो गया. वाथोडा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि जब चंद्रसेन को इस संबंध का पता चला, तो घर में तनाव बढ़ गया.
शुक्रवार को भी दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद दिशा ने अपने पति का हाथ पकड़ लिया, जबकि टायरवाला ने तकिए से उसका गला घोंट दिया. अधिकारी ने कहा कि महिला ने पहले दावा किया था कि चंद्रसेन की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई थी, लेकिन पोस्टमार्टम में उसके झूठ का पर्दाफाश हो गया.
जैसे ही पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की, दिशा ने हत्या की बात कबूल कर ली. अधिकारी ने बताया कि उसे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story