भारत

पति से वीडियो कॉल के बाद पत्नी ने की आत्महत्या, जानें क्या हुआ था?

jantaserishta.com
17 July 2026 3:36 PM IST
पति से वीडियो कॉल के बाद पत्नी ने की आत्महत्या, जानें क्या हुआ था?
x
जांच में जुटी पुलिस.
रांची: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय महिला ने वीडियो कॉल पर अपने पति से हुई बहस के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सुमन कुमारी के रूप में हुई है। वह जगन्नाथपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और डोरंडा के मणिटोला काली मंदिर रोड स्थित पूजा टेंट हाउस के संचालक प्रदीप सेन के घर में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सुमन की अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमन की शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई थी। उसका पति बेंगलुरु में काम करता है।
वीडियो कॉल समाप्त होने के बाद पति ने आशंका जताते हुए प्रदीप सेन के परिवार को फोन किया और सुमन के कमरे में जाकर देखने को कहा। जब परिवार के सदस्य उसके कमरे तक पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर सुमन पंखे से लटकी मिली।
घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटनास्थल से मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। जांच अधिकारी के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जाएगा, ताकि घटना की परिस्थितियों और संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।
घटना की सूचना मिलने पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बेटी की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। फिलहाल मामले में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story