भारत

पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान

jantaserishta.com
11 Sept 2023 9:47 AM IST
पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, फेसबुक पर प्यार चढ़ा परवान
x
पहले से दो बच्चों की मां है.
नवगछिया: भागलपुर के नवगछिया में एक महिला के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है. महिला पहले से दो बच्चों की मां है. मामला रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव कहा है जहां कथित तौर पर फेसबुक पर प्यार होने के बाद दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. विवाहित महिला आधार कार्ड बनवाने के बहाने घर से निकली और और मौका देखकर प्रेमी संग भाग गई.
मुरली गांव में रहने वाले ब्रजेश कुमार सिंह ने थाने में पत्नी के खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक सुषमा देवी से उसने 8 साल पहले प्रेम विवाह किया था. उसके बाद दो बच्चे भी हुए. पति का आरोप है कि पत्नी सुषमा देवी फेसबुक के माध्यम से रील बनाती थी. इस दौरान फेसबुक पर ही पटना के एक लड़के से उसको प्यार हो गया और वो 5 सितंबर को प्रेमी के साथ फरार हो गई.
ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि 5 सितंबर को पत्नी ने सुबह दोनों बच्चों को खाना खिलाकर स्कूल भेज दिया और मैं भी काम पर चला गया. पत्नी सुषमा देवी पड़ोसी को यह कह कर बाहर निकली की आधार कार्ड बनवाने जा रही है. इसके बाद वो स्कूल पहुंची और वहां से दोनों बच्चों को लेकर प्रेमी संग फरार हो गई. आरोप के मुताबिक महिला अपने साथ 7 हजार रूपये कैश, जेवर और सर्टिफिकेट लेकर भी गई है.
पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी पटना के युवक प्रभाष कुमार के साथ फेसबुक पर बात करती थी, कई बार वो पत्नी को प्रेमी से बात करते हुए पकड़ चुका था. उसने कहा विवाद के बाद पत्नी ने प्रेमी से बात नहीं करने की कसम खाई थी लेकिन फिर भी वह बातचीत करती रही और 5 सितंबर को मौका देखकर प्रेमी संग फरार हो गई.
ब्रजेश कुमार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. नवगछिया मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार पांडे ने बताया की पीड़ित ब्रजेश कुमार की पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है. पत्नी के मोबाइल लोकेशन से पता लगाया जा रहा है. इस मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story