भारत

पत्नी ने दिया धोखा: पति ने कार खरीदने के लिए रखे थे रुपये, उसी से करवा दी हत्या, फिर...

jantaserishta.com
30 Oct 2020 11:59 AM IST
पत्नी ने दिया धोखा: पति ने कार खरीदने के लिए रखे थे रुपये, उसी से करवा दी हत्या, फिर...
x

इंटर कॉलेज के टीचर ने गाड़ी खरीदने के लिए घर में जो कैश रखा था। पत्नी ने उन्हीं रुपयों से उसके कत्ल की सुपारी दे दी। गुरुवार को इज्जतनगर थाने पहुंची टीचर अवधेश की मां अन्नपूर्णा देवी ने इसका खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि बेटे ने कर्मचारी नगर में मकान बनवा लिया था। अब वह गाड़ी खरीदने की तैयारी कर रहा था। इस वजह से उसने घर में रुपए रखे हुए थे। बेटे ने बताया था कि नवरात्र में बुकिंग कर धनतेरस पर गाड़ी खरीदेंगे। इस वजह से मैं अपने मायके चली गई थी। नवरात्र में लौट आऊंगी। इससे पहले 12 अक्टूबर की रात को बेटे की पत्नी विनीता सिंह ने उन्हीं रुपयों से बेटे के कत्ल की सुपारी देकर उसकी हत्या करवा दी। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि उन्हें भी अपनी हत्या किए जाने की आशंका है। वह बेटे की हत्या के बाद से काफी डरी हुई हैं। इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को पकड़कर जेल भेजेंगे। पुलिस टीमें गिरफ्तारी के लिए लगी हुई हैं।

4 को होगी फिरोजाबाद कोर्ट में सुनवाई

इज्जतनगर इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि बी वारंट कोर्ट से लेकर फिरोजाबाद भेज दिया गया है। वारंट फिरोजाबाद जेल में पहुंच गया है। फिरोजाबाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख तय की है। 4 नवंबर को ही वारंट पर हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू की रिमांड मिलेगी। इसके बाद उसे बरेली लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। मृतक अवधेश की पत्नी विनीता सिंह, साली ज्योति अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story