भारत

वाइफ ने दिया पति को धोखा, अब प्यार की खातिर अपने प्रेमी के घर की चौखट पर धरने पर बैठी

jantaserishta.com
26 July 2023 9:39 AM IST
वाइफ ने दिया पति को धोखा, अब प्यार की खातिर अपने प्रेमी के घर की चौखट पर धरने पर बैठी
x
अजब प्रेम की गजब कहानी प्रकाश में आई है।
बिहारशरीफ: बिहार के मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से अजब प्रेम की गजब कहानी प्रकाश में आई है। जहां एक युवती अपने प्रेमी के झांसे में आकर अपने पति का घर छोड़कर प्रेमी के दरवाजे पर पहुंच गई। लेकिन, अब उसे घर में प्रवेश के लिए धरने पर बैठना पड़ा है।
दरअसल, यह पूरा मामला नालंदा जिले के बेन क्षेत्र का है, जहां एक युवती अपने हक को पाने के लिए अपने प्रेमी के घर के दरवाजे पर धरने पर बैठी है। बताया जाता है कि प्रेमिका की शादी पिछले 3 जून 2023 को इस्लामपुर के मिल्की महुआरी गांव निवासी रौशन कुमार के साथ हुआ था। शादी के बाद अंजनी कुमारी ससुराल में पति के साथ रह रही थी। लेकिन, प्रेमी सिंटू कुमार ने अपनी प्रेमिका अंजनी कुमारी को प्यार का हवाला देकर बहला-फुसलाकर अपने पास बुला लिया। इसके बाद प्रेमी ने गिरगिट की तरह रंग बदलते हुए प्रेमिका को घर में घुसने नहीं दिया और काम करने के लिए सूरत भाग गया।
प्रेमिका ने बताया कि शादी के बाद भी प्रेमी उससे फोन पर बात करता था और उसे पति से दूर रहने की नसीहत भी देता था। प्रेमिका पिछले पांच दिनों से लगातार प्रेमी के घर के बाहर अपने प्यार के हक के लिए भूखी-प्यासी धरने पर बैठी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस जगह पर प्रेमिका धरने पर बैठी हुई है, उससे कुछ ही दूरी पर मंत्री श्रवण कुमार का घर भी है। इसके बावजूद प्रेमिका न्याय की गुहार लगा रही है।
महिला बताती है कि अब उसके पास खाने-पीने के लिए पैसे नहीं बचे हैं। स्थानीय युवक मनोज कुमार बताते हैं कि पिछले पांच दिनों से महिला न्याय की आस में बैठी है। प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव जनकपुर के रहने वाले हैं। दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका सरपंच, थाना और ग्रामीणों से लगातार मदद की गुहार लगा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story