भारत
'पत्नी ने नाम बदलकर'...पति ने लगाया ऐसा आरोप, पुलिस भी रह गई हैरान, जानिए
jantaserishta.com
8 April 2024 4:32 PM IST

x
छह लोगों पर मुकदमा दर्ज.
मेरठ: मेरठ में ब्रह्मपुरी निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी पर नाम बदलकर, धर्म छिपाकर शादी करने और इसके बाद 10 साल के बेटे का धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है। युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने शादी के बाद सहारनपुर में बच्चे का धर्मांतरण कराया। जब वह बेटे को लेने सहारनपुर गया तो उसे बंधक बनाकर पीटा गया। शिकायत पर पुलिस ने सौतेली मां और मौसी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
ब्रह्मपुरी की मास्टर कॉलोनी निवासी युवक का पत्नी से मार्च 2022 को तलाक हो गया था। तलाक का आदेश कोर्ट में हुआ था और इसके बाद दंपति के तीनों बच्चों की कस्टडी युवक को दी गई। बच्चों को उनकी मां से मिलने के लिए आदेश दिया गया था। इसके बाद युवक ने जनवरी 2023 को सहारनपुर निवासी नैना नामक महिला से शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद पता चला कि महिला ने अपना नाम शहजादी से बदलकर नैना रखा हुआ है। अब महिला ने घर पर अपने धर्म के अनुसार कार्य शुरू कर दिया और बच्चों को भी इस बारे में सिखाने लगी।
छह माह पूर्व 10 साल बेटे को लेकर महिला सहारनपुर अपने मायके चली गई। आरोप है कि इसके बाद पता चला कि बच्चे का वहां खतना करा दिया गया है। बेटे को लेने के लिए युवक सहारनपुर पहुंचा तो आरोप है कि वहां उसे बंधक बना लिया गया। यहां से युवक रात में किसी तरह बंधनमुक्त होकर फरार हुआ और मेरठ पहुंचा। थाना ब्रह्मपुरी में शिकायत की गई, जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया। जांच में मामला सही पाया गया। यह भी खुलासा हुआ कि महिला ने अपना नाम बदलकर शादी की थी।
इस मामले में अब नैना, उसकी बहन समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। धोखाधड़ी, मारपीट, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। मेरठ, एसपी सिटी, आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि सौतेली मां के खिलाफ बच्चे के धर्मातरण का आरोप लगाया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





