भारत
पत्नी ने लोको पायलट पति को नहीं मिली छुट्टी तो स्टेशन पहुंचकर मनाया करवा चौथ, हो रही वीडियो की चर्चा
jantaserishta.com
12 Oct 2025 3:16 PM IST

x
जानें पूरी स्टोरी.
कानपुर: यूपी के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम करवा चौथ का एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया. यहां एक पत्नी ने पति की ड्यूटी को धर्म का रूप मानते हुए स्टेशन पर ही चांद देखकर उनका व्रत पूरा किया.
माया देवी नाम की इस महिला के पति महेश चंद्र लोको पायलट हैं. करवा चौथ पर जब उन्हें छुट्टी नहीं मिल सकी, तो माया देवी ने ठान लिया कि वह अपने पति की पूजा यहीं करेंगी. शाम होते ही उन्होंने पूरा श्रृंगार किया, पूजा की थाली तैयार की और खुद कार चलाकर अपने छोटे बेटे के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंच गईं.
स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों की नज़रों के बीच जब माया देवी पूजा की थाली लेकर प्लेटफार्म पर उतरीं, तो सबकी नज़रें थम गईं. लोको पायलट महेश चंद्र उस वक्त अपनी ड्यूटी पर थे. प्लेटफार्म पर ही माया देवी ने साइनबोर्ड के पास रखे लोको पायलट के बक्से पर पूजा का थाल सजाया. वहीं से चांद दिखाई दे रहा था. उन्होंने पहले चांद को देखा, फिर पति को प्रणाम कर आरती उतारी और उनसे जल ग्रहण कर अपना व्रत तोड़ा.
यात्रियों ने इस दृश्य को भावुक होकर देखा और कई लोगों ने इसे 'ड्यूटी और प्रेम धर्म का संगम बताया. माया देवी ने कहा, 'पति की पूजा करनी थी, व्रत निभाना था, तो स्टेशन ही सही, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाई, मैंने अपना धर्म.'
उनका कहना था कि पति की बीमारी के कारण पहले छुट्टियां हो चुकी थीं, इसलिए इस बार छुट्टी नहीं मिली. ऐसे में स्टेशन पहुंचकर पूजा करना ही सही लगा. यह नज़ारा देख हर कोई उनकी श्रद्धा और समर्पण की सराहना करता नज़र आया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





