भारत

शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने लगाए जानलेवा हमले के आरोप

shiddhant
25 Aug 2026 3:59 PM IST
शादी के डेढ़ महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने लगाए जानलेवा हमले के आरोप
x
जानें स्टोरी.
झांसी: यूपी के झांसी में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे-हाथ पकड़ लिया. पीड़ित पति का आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए और प्रेमी ने मारपीट कर गला दबाने का प्रयास किया. गनीमत रही कि आसपास के लोग आ गए और उन्होंने उसे बचा लिया.
पीड़ित पति की शादी आरोपी महिला से करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी. फिलहाल, शिकायत लेकर पति झांसी के एसएसपी ऑफिस पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पूरी घटना चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है जहां रहने वाला एक शख्स अपने माता-पिता के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा. यहां उसने बताया कि उसकी 24 जून को हिंदू रीति-रिवाज से मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाली एक लड़की से शादी हुई थी. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद से उसे नींद की दवा देने लगी थी ताकि वो प्रेमी से बात कर सके.
पीड़ित पति ने पत्नी पर चाय-दूध में नींद की गोलियां देने और प्रेमी के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. 19 अगस्त को प्रेमी के घर में घुसने के बाद, दूसरी बार 23 अगस्त को पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इस दौरान प्रेमी और पत्नी ने मिलकर उसका गला दबाया व मारपीट की. शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने उसे बचाया. अब पीड़ित ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
मामले में मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जानकारी होने पर पुलिस पहुंची थी, प्रार्थना पत्र मिला है, मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.
Next Story