भारत

पत्नी ने तोड़ दिए पति के दांत, व्हाट्सऐप चैटिंग करने पर टोकता था, FIR दर्ज

jantaserishta.com
24 Sept 2021 12:34 PM IST
पत्नी ने तोड़ दिए पति के दांत, व्हाट्सऐप चैटिंग करने पर टोकता था, FIR दर्ज
x
मारपीट का अजीबोगरीब मामला दर्ज हुआ है.

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मारपीट का अजीबोगरीब मामला दर्ज हुआ है. दरअसल पति सोशल साइट व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर पत्नी को चैटिंग करने से रोकता था. इस पर पत्नी खार खा बैठी और पति के दांत तोड़ दिए. पत्‍नी का इतने से मन नहीं भरा, तो पति पर डंडों से भी हमला कर दिया. जबकि मारपीट का यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है और जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, ठियोग थाना क्षेत्र के छैला का यह मामला है. पति को पत्नी को चैटिंग करते समय रोकटोक करना महंगी पड़ गया. पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी. पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे उसके पति के तीन दांत टूट गए. घटना गुरुवार शाम शिमला से सटे ठियोग में हुई है. घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.
जानकारी के अनुसार, छैला के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी फोन पर किसी के साथ चैटिंग कर रही थी. जब उसने इस बारे पत्नी से पूछा, तो वह जोर-जोर से चिल्लाई. पत्नी ने उसका रास्ता रोका और उस पर लाठियां बरसाईं और इससे उसके तीन दांत टूट गए,
शिमला की एसपी मोनिका ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर मारपीट की वजह क्या रही है?

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story