भारत

पति को देख पत्नी हुई आगबबूला, फैमिली कोर्ट गेट पर जूते से मारा

jantaserishta.com
24 April 2024 2:07 PM IST
पति को देख पत्नी हुई आगबबूला, फैमिली कोर्ट गेट पर जूते से मारा
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: लखनऊ में कैसरबाग स्थित फैमिली कोर्ट गेट पर मंगलवार दोपहर पत्नी ने जूते से पति को पीट दिया। झगड़ा होते देख दोनों पक्ष के वकील बीच बचाव करने लगे। काफी लोग भी जमा हो गए। जिन्होंने युवक को किसी तरह से छुड़ाया। कोर्ट के गेट पर दम्पति के बीच हुए झगड़े का वीडियो वायरल होने पर कैसरबाग कोतवाली से फोर्स पहुंची थी। तब तक दोनों पक्ष जा चुके थे। हम वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
फैमिली कोर्ट में मंगलवार को पति-पत्नी तारीख पर आए हुए थे। अधिवक्ताओं के साथ मिलने के बाद दोनों लोग गेट से बाहर निकल रहे थे। पति को सामने देख महिला आपा खो बैठी। पति पर जिंदगी बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए चप्पल निकाल कर टूट पड़ी। एक के बाद एक कर करीब तीन चप्पल पति को जड़ने के बाद भी महिला का गुस्सा शांत नहीं हुआ। बवाल बढ़ते देख वकील और वादकारियों ने बीच बचाव किया।
मंगलवार दोपहर कोर्ट के गेट पर दम्पति के बीच हुए झगड़े का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया था। जिसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। यही वीडियो फुटेज कैसरबाग पुलिस को भी मिली। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष जा चुके थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story