भारत
पत्नी हो गई थी नाराज, मनाने अपनाया ऐसा हथकंडा...अब जेल जाएगा पति
jantaserishta.com
10 April 2024 5:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
कानपुर: यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने नाराज बीवी को मनाने के लिए खुद के साथ लूट की फर्जी कहानी रच डाली। हालांकि पुलिस की जांच पड़ताल के बाद उसका राज खुल गया। अब पुलिस युवक पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। वहीं ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये मामला घाटमपुर क्षेत्र का है। ललित गुजरात की दवा फैक्ट्री में नौकरी करता है। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उसकी पत्नी रानी देवी के साथ लड़ाई हो गई। जिससे नाराज होकर वह अपने मायके साढ़ थाना क्षेत्र के भदेवना चली गई। रविवार रात ललित घाटमपुर आया और पत्नी रानी देवी को फोन कर खुद के अपहरण की सूचना दी। फिर मां को फोन कर रायपुर गांव के पास बंधे होने की जानकारी दी। इससे परिजनों में हड़ंकप मच गया। आनन-फानन में वह ललित के पास पहुंचे और उसे लेकर थाने गए। सोमवार को एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो ललित की कहानी झूठ निकली। उसने बताया कि पत्नी मायके से नहीं लौट रही थी इसलिए उसने लूट की फर्जी कहानी रची थी।
कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर ने अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर जब मकान मालिक कमरे में पहुंचा तो युवक का शव खून से लथपथ हाल में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस भी फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक शेयर ट्रेडिंग में हुए नुकसान के कारण युवक पर भारी कर्ज हो गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





