भारत

सरकारी नौकरी मिलते ही 'गिरगिट' बनी पत्नी

jantaserishta.com
20 Jun 2025 11:27 AM IST
सरकारी नौकरी मिलते ही गिरगिट बनी पत्नी
x

सांकेतिक तस्वीर

जानें स्टोरी.
गोरखपुर: यूपी के बहुचर्चित एसडीएम और उनके सफाई कर्मी पति के बीच तलाक केस की तरह ही गोरखपुर के पिपराइच में भी एक युवक का तलाक केस चर्चा में है। युवक ने लव मैरेज कर शादी की। उसके बाद घर का काम खुद किया। खाना बनाया, बर्तन साफ किए, कपड़े धोए और पत्नी को पढ़ाई के लिए पूरा समय दिया। पढ़ाई में रुपयों की कमी न आने पाए इसके लिए वह सऊदी चला गया और पत्नी को नौकरी भी मिल गई।
लिपिक की नौकरी पाने के बाद वह पति से कन्नी काटने लगी। सऊदी से पति लौटा तो अपने पत्नी के नाम से जमीन भी खरीद दिया, लेकिन पत्नी को अब कोई और पसंद आ गया है। पत्नी ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी मगर युवक पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने की कोशिश में लगा है। अपने बच्चे को एसपी दफ्तर पहुंचा पति फफक-फफक कर रोने लगा और प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी है।
पिपपराइच के युवक ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वह पत्नी से बहुत प्रेम करता है। उसके तीन बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती। सऊदी से लौटने के बाद एक-एक रुपये जोड़कर जो जमीन खरीदी, उसे पत्नी के नाम लिया था। पत्नी वह जमीन भी बेच चुकी है। युवक ने बताया कि जो कुछ रुपये उसके पास थे उससे घर में ही एक किराने की दुकान खोल ली। लेकिन, पत्नी घर को भी बेचना चाहती है। उसका साथ उसके मायकेवाले भी देने लगे हैं। वह अपने भाई और पिता के साथ अन्य लोगों को लेकर आई और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। यह कहते-कहते युवक रोने लगा।
एसपी ने चुप कराया तो बोला, साहब अब कुछ नहीं बचा है, सब बर्बाद हो गया है, लेकिन आज भी वह पत्नी को माफ करना चाहता है। उसने बताया कि पत्नी उसे रात में खाने में नशे और नींद की खोली खिला देती थी और फिर प्रेमी को घर में ही बुला लेती थी। एक रात खाना नहीं खाया तो पूरा मामला खुल गया। एसपी नार्थ, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने प्रार्थना पत्र दिया है। पारिवारिक मामला कोर्ट में चल रहा है। मारपीट व तोड़फोड़ की शिकायत की जांच सीओ चौरीचौरा को दी गई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story