भारत

नाश्ता न देने पर पत्नी को बुरी तरह से पीटा, साले के सिर पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

jantaserishta.com
17 Oct 2021 7:38 AM IST
नाश्ता न देने पर पत्नी को बुरी तरह से पीटा, साले के सिर पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: मंडावली इलाके में महज नाश्ता न देने पर एक शख्स के सिर पर इस कदर गुस्सा सवार हुआ कि उसने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस के अलावा अपने भाइयों को कॉल कर घर बुला लिया। पुलिस तो समझाकर चली गई, लेकिन आरोपी अपने सालों पर भड़क गया। उसने पहले साले के सिर पर ताबड़तोड़ तवे से हमला किया।

इसके बाद भी उसका दिल नहीं भरा तो वह भागकर रसोई में गया और वहां से चाकू लाकर उसने साले के सीने में घोंप दिया। गंभीर हालत में पीड़ित गोपाल गुप्ता (41) को पटपड़गंज स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पत्नी विनिता गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पति आकाश सिंघल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक विनिता गुप्ता (42) परिवार के साथ पांडव नगर, मंडावली में रहती हैं। इनके परिवार में पति आकाश सिंघल के अलावा सात और चार साल के दो बेटे हैं। विनिता एक निजी कंपनी में आईटी में मैनेजर है जबकि उनके पति भी अन्य कंपनी में आईटी विभाग में तैनात है। कोविड के कारण पिछले काफी समय से पति-पत्नी का वर्क फ्रोम होम चल रहा है।
विनिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी काम वाली नहीं आई थी। विनिता दूसरे कामों में व्यस्त थी, इस बीच नाश्ते को लेकर आकाश विनिता से झगड़ा करने लगा। आकाश का कहना था कि विनिता उसे नाश्ता नहीं दे रही है। तू-तू-मैं-मैं हुई तो आकाश ने विनिता को पीटना शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो पीड़िता ने पुलिस के अलावा पास में रहने वाले अपने भाई दीपक व गोपाल को कॉल कर दिया। भाईयों से पहले पुलिस आई। पुलिस ने पूछताछ के दोनों को समझाया और लौट गई।
इस दौरान विनिता के भाई गोपाल व दीपक भी वहां पहुंच गई। समझानै के दौरान आकाश ने गोपाल व दीपक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी भड़का और किचन से तवा उठा लाया। उसने पहले गोपाल के सिर पर तवे से कई वार किए। इसके बाद वह किचन से चाकू ले आया। उसने गोपाल के सीने में चाकू घोंप दिया। गोपाल के गिरते ही आरोपी फरार हो गया। दीपक फौरन गोपाल को लेकर अस्पताल भागा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। विनिता ने पति के खिलाफ बयान दिया। अब पुलिस आरोपी आकाश की तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story