भारत

OMG! पत्नी ने शराबी पति को डंडों से पीटा, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
14 Jan 2023 8:55 AM IST
OMG! पत्नी ने शराबी पति को डंडों से पीटा, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मां और बहन ने मिलकर सड़क पर जमकर पीटा.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक शराबी पति को अपने घरवालों को परेशान करना बहुत भारी पड़ गया. उसकी पत्नी, मां और बहन ने मिलकर सड़क पर जमकर पीटा. इतना ही नहीं पत्नी ने 48 सेकंड में 14 डंडे मारे. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं.
गौरतलब है कि कछौना थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी अमित अवस्थी बालामऊ के रेलवे गंज में किराए पर रहकर निजी दुकान पर नौकरी करता है. उसकी शराब का लत से पूरा परिवार परेशान रहता है. दुकान से मिलने वाले पैसों से वो आए दिन शराब पीकर बवाल करता है. शुक्रवार को भी अमित शराब पीकर घर पहुंचा और बवाल करने लगा.
आए दिन पति की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी शिखा अवस्थी ने अपनी सास और ननद के साथ मिलकर अमित को सबक सिखाया. अमित घर में बवाल कर रहा था. तभी गुस्से में आकर तीनों ने मिलकर उसको डंडों से पीटा.
आसपास के राहगीर और दुकानदार पिटाई की इस घटना के दौरान तमाशबीन बने रहे. किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और स्थानीय पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए.
पुलिस उपाधीक्षक बघौली विकास जायसवाल का कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक युवक की दो महिलाएं पिटाई करती दिख रही हैं. इस संबंध में जानकारी करने पर पता चला है कि युवक अपने घर में शराब पीकर गया था. इसके कारण उसके परिजनों द्वारा उसकी पिटाई की गई. प्रभारी निरीक्षक कछौना को निर्देश दिए गए हैं कि जांच कर कार्रवाई करें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story