भारत

रक्षाबंधन पर पत्नी गई मायके, पति ने नाबालिग का किया रेप

jantaserishta.com
2 Sept 2026 1:47 PM IST
रक्षाबंधन पर पत्नी गई मायके, पति ने नाबालिग का किया रेप
x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर में शादीशुदा युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर रेप किया। युवक की पत्नी राखी में मायके गई थी, इसी दिन वह अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को घेर लेकर आया और रेप किया। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आरोपी की पहचान बुधमन मौर्य (24), निवासी बागबहार डोंगरीपारा, नगर पंचायत बस्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज किया है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की आरोपी से पहले से जान-पहचान थी और दोनों मोबाइल पर बातचीत करते थे। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से प्यार करने और शादी करने का झांसा देकर उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद 29 जनवरी को बस्तर बागबहार स्थित काजू प्लाट ले जाकर उसके साथ रेप किया।
अगले दिन 30 जनवरी को भी आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को आरोपी की पत्नी राखी बांधने के लिए मायके गई थी। इसी दौरान आरोपी पीड़िता को अपने घर ले गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।
पीड़िता की शिकायत पर 1 सितंबर को बस्तर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को 1 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story