भारत

भड़की पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला, टांके लगे

jantaserishta.com
7 Jun 2026 5:13 PM IST
भड़की पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से किया हमला, टांके लगे
x
पत्नी हुई फरार.
मुंगेर: बिहार में मुंगेर के पूरवसराय थाना इलाके के शाहजुवेर रोड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के रहने वाले मोहम्मद फैसल खान को उसकी पत्नी इशरत हसन उर्फ सानिया ने ही प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं घटना के बाद आरोपी सानिया घर से जेवरात और चार महीने की बच्ची को लेकर फरार हो गई है.
बताया जाता है कि परिजनों ने फैसल को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसके प्राइवेट पार्ट में चार टांके लगाए गए. चिकित्सकों के अनुसार मोहम्मद फैसल खतरे से बाहर हैं. पीड़ित मोहम्मद फैसल ने बताया कि उनका निकाह 13 अप्रैल 2025 को भागलपुर जिले के कबीरपुर निवासी इशरत हसन उर्फ सानिया से हुई थी. शादी के बाद शुरू में सबकुछ सामान्य था लेकिन कुछ महीनों बाद से ही पत्नी का किसी और से अवैध संबंध के आरोप के बाद विवाद शुरू हो गया.
फैसल का आरोप है कि उसकी पत्नी सानिया का किसी गैर मर्द के साथ संबंध हैं और वह अक्सर उस युवक से फोन पर बात करती है. पति-पत्नी के बीच लगातार हो रहे विवाद के बाद सानिया पति से अलग रहने की जिद्द करती थी और घटना के एक दिन पहले भी सानिया और फैसल की मां से विवाद हुआ था. वहीं देर शाम जब फैसल काम से लौटकर घर आया और सोने चला गया.
हालांकि इसी दौरान उसकी पत्नी से उसका विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते सानिया ने फैसल के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा. पूरवसराय थानाध्यक्ष सौरव कुमार ने फोन पर बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद का मामला है. पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था. मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story