Top News

पत्नी ने पति को कहा कब मरोगे, उसके बाद जो हुआ…

jantaserishta.com
9 Dec 2023 3:37 PM IST
पत्नी ने पति को कहा कब मरोगे, उसके बाद जो हुआ…
x

फतेहपुर: शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद के मामले सामने आते हें। समय रहते पति-पत्नी के बीच के झगड़े को काम न किया जाए तो ये आगे चलकर बड़ी अनहोनी का भी रूप ले लेते हैं। ऐसा ही एक मामला फतेहपुर से सामने आया है। यहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा है। कहासुनी के दौरान पत्नी ने कह दिया कि आप कब मरोगे और यही बात जवान को चुभ गई। इसके बाद पति ने पशुबाड़े में जाकर अपनी ही जिंदगी खत्म कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने तीन पेज का सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदारी पत्नी के अलावा अपने ससुराल वालों पर लगाया।

बांदा के ललौली के समदपुर खाबर मजरे ओती निवासी निरंजु (26 वर्ष) प्रयागराज में बटालियन-4 धूमनगंज में तैनात है। गुरुवार को वह छुट्टी लेकर गांव पहुंचा था। शुक्रवार को मायके से पत्नी को लेकर आया था। बताते हैं कि दपंति के बीच गांव में नहीं रहने को लेकर विवाद हुआ। कहासुनी के बाद निरंजु ने घर के पास बने पशुबाड़े की कोठरी में जाकर फांसी लगा ली। मरने से पहले लिखे गए सुसाइड नोट में पत्नी, ससुर और अन्य ससुरालीजनों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट के मुताबिक पत्नी शहर में रहने की जिद कर रही थी। हमेशा महंगे शौक के लिए रुपयों की डिमांड करती थी। साथ ही माता-पिता और भाइयों से अलग रहने की जिद करती थी। चौकी इंचार्ज दतौली का कहना है कि पीएसी जवान के सुसाइड नोट की जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वर्ष 2019 में निरंजु की पीएसी में तैनाती हुई थी। सरकारी नौकरी मिलने के बाद परिवार में खुशियां मनाई गईं। 28 जनवरी को गाजीपुर के सेवरामऊ गांव में बड़े ही धूमधाम से शादी हुई। पत्नी ज्यादातर अपने पिता के साथ हमीरपुर स्थित आवास में रहती थी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन महीने भर बाद ही दंपत्ति के बीच मनमुटाव होने लगा। पिछले छह माह से हालात ज्यादा बिगड़ गए थे। बताया जा रहा कि कई महीने से पत्नी मायके में ही रह रही थी। शुक्रवार को ही जवान लाया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story