भारत

पत्नी और दो मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

jantaserishta.com
2 April 2022 1:42 PM IST
पत्नी और दो मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
x
जिला तीहरे हत्याकांड से दहल गया है.

नवादा: बिहार का नवादा जिला तीहरे हत्याकांड से दहल गया है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शुक्रवार को आपसी विवाद में अपनी पत्नी और दो मासूम बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. वहीं इस घटना से सभी ग्रामीण अचंभित हैं.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर कॉलोनी में रहने वाले दीपक चौधरी ने शुक्रवार को अपने ही पत्नी सावित्री देवी देवी और दो बेटियों काजल कुमारी और दिव्या कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी. सावित्री देवी की उम्र 25 साल जबकि बड़ी बेटी काजल 3 साल की और उससे छोटी बेटी दिव्य ढेड़ साल की थी. दीपक चौधरी के पिता नाम श्रवण चौधरी है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने गोविंदपुर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया.
ग्रामीणों ने बताया कि दीपक चौधरी की कुछ दिन से दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा थी. दिमागी हालत खराब रहने के कारण ही उसने पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी. वह अपने घर से दूर एक झोपड़ी बना कर जंगल में रह रहा था. बताया जाता है कि पत्नी ने घटनास्थल पर पति के लिए खाना लेकर गई हुई थी. बच्चे छोटे थे इसलिए वो भी अपने मां के साथ गए हुए थे. इसी बीच सनकी पति ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी. गांववालों के अनुसार दीपक चौधरी का पिछले एक साल से रांची से इलाज चल रहा था. पिछले 6 महीने से वह बेरोजगार भी था. वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जरूरी पूछताछ कर रही है.
गोविंदपुर थाना प्रभारी डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि मृतकों में सावित्री देवी, एक वर्षीय बेटी काजल और दो वर्षीय बेटी दिव्या शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस ट्रिपल मर्डर के स्पष्ट कारण फिलहाल पता नहीं चला है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही उसके बाद ही कुछ कहपाएंगे.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story