भारत

पत्नी और दो बेटियों का कत्ल, बेरहम पति ने हथौड़े से किया वार, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
3 March 2021 9:05 AM IST
पत्नी और दो बेटियों का कत्ल, बेरहम पति ने हथौड़े से किया वार, जानिए पूरा मामला
x
दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.\

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों को पीट-पीटकर मार डाला, जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है. मामला शिकारपूर के बारह खंभा, अंबेडकर नगर का है. फिलहाल, आरोपी पति की तलाश में पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह अंबेडकरनगर मुहल्ले में आरोपी सईद ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों पर हथौड़े से हमला किया. इस हमले में पत्नी और दो बेटियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी सईद पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था.
पुलिस का कहना है कि आरोपी सईद मानसिक रोगी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. इसके लिए बकायदा टीमें गठित की गई है. मौके पर कई सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story