भारत

पत्नी और बेटे ने मिलकर पिता को मार डाला

jantaserishta.com
15 Jun 2022 8:44 AM IST
पत्नी और बेटे ने मिलकर पिता को मार डाला
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के भोमपुरा गांव में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर तेज धार वाले हथियार से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक रामरतन उर्फ रत्नाराम मेघवाल (51) है।

छोटे बेटे विनोद (20) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पत्नी रेशमा देवी (45) और बड़े बेटे भजनलाल (23) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। कार्यवाहक प्रभारी पूर्णराम ने बताया कि सोमवार देर रात को सूचना मिली कि गांव भोमपुरा से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रावतसर के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार सुबह भोमपुरा गांव में रामरतन के घर का निरीक्षण किया, जहां खून के धब्बे पाए गए।
पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोमवार रात लगभग 11 बजे रेशमा देवी, रामरतन और भजनलाल में गृह क्लेश को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी दौरान ही मां ने पिता के हाथ पकड़ लिए और भाई भजनलाल ने कुल्हाड़ी से सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट मार दी। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। बुरी तरह जख्मी हुए इस व्यक्ति को उसका छोटा बेटा पड़ोसियों की मदद से रावतसर के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां कुछ ही देर में मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story