भारत

पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, 72 घंटे में सुलझाया मर्डर केस

jantaserishta.com
16 Jun 2025 5:55 PM IST
पति की हत्या के आरोप में पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार, 72 घंटे में सुलझाया मर्डर केस
x
बड़ा खुलासा हुआ.
जींद: हरियाणा के जींद जिले में रेलवे ट्रैक के किनारे युवक की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की पत्नी कुलफसा ही उसकी कातिल निकली। उसने अपने प्रेमी और पति के चचेरे भाई मोहम्मद खालिद के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। जीआरपी ने 72 घंटे में हत्याकांड को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
13 जून को रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिला था, जिसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बड़ौदा गांव निवासी 26 वर्षीय साजिद के रूप में हुई। घटनास्थल पर चाकू और डंडा भी बरामद हुआ था। घटना रेलवे क्षेत्र में होने के कारण मामला जीआरपी के अधीन आया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर उसे अस्पताल भिजवाया। शव को जींद से खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
हत्या की गुत्थी तब सुलझी जब घटनास्थल के आसपास की मोबाइल लोकेशन जांची गई। घटनास्थल पर कुलफसा और मोहम्मद खालिद दोनों के मोबाइल की लोकेशन एक ही मिली। इसके बाद कुलफसा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल की। बाद में मोहम्मद खालिद की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की एक विशेष टीम बनाई गई। इस टीम ने रविवार को दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जीआरपी की जांच में सामने आया कि महिला कुलफसा और मोहम्मद खालिद के बीच कथित तौर पर पिछले तीन साल से अवैध संबंध थे। कुलफसा ने अपने पति साजिद को रास्ते से हटाने के लिए खालिद को उत्तर प्रदेश से जींद बुलाया। 10 जून को खालिद जींद पहुंचा और दोनों ने 13 जून की रात को हत्या की योजना को अंजाम दिया।
आरोप है कि कुलफसा अपने पति को लघुशंका का बहाना बनाकर एक ईंट-भट्ठा के पास रेलवे ट्रैक किनारे ले गई, जहां खालिद पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर साजिद पर चाकू और डंडे से हमला कर उसकी हत्या की। इसके बाद कुलफसा वापस अपनी झोपड़ी में चली गई और खालिद उसी रात यूपी के मुजफ्फरनगर के बड़ौदा गांव लौट गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story