भारत

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति कि हत्या

Admin2
28 Jan 2023 2:19 PM GMT
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति कि हत्या
x
पढ़े पूरी खबर
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्याकर दी। पुलिस ने महज चार घंटे में उसे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया है। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
पत्नी के चचेरे देवर से हो गए थे प्रेम संबंध
मामला बिछवां थाना क्षेत्र के नगला पृथ्वी गांव का है। गांव निवासी ब्रजेश की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी के गिरफ्तार किया है। ब्रजेश की पत्नी रेनू ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले चचेरे देवर मोहित से उसके संबंध हो गए थे। सब कुछ छिपकर चल रहा था। इस बीच एक दिन पति को इस बारे में पता चल गया। इस बात को लेकर ब्रजेश की उससे कहासुनी हो गई। इसके बाद ब्रजेश आए दिन झगड़ा करने लगा।
शव को पास ही एक तालाब में फेंक दिया
आरोपी मोहित ने बताया कि ब्रजेश, उसके और रेनू के बीच संबंध में रोड़ा बन चुका था। 26 जनवरी को परिवार में एक शादी कार्यक्रम था। देर रात उसने ब्रजेश को जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे की हालत में हो गया तो वहां छिपी रेनू ने ईंट से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिल कर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास ही एक तालाब में फेंक दिया। कुछ देर बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह पकड़े जा सकते हैं। इसलिए, शव को बाहर निकाला और सरसों के खेत में डाल दिया।
बताया कि इसके बाद दोनों ने गांव छोड़कर भाग जाने का प्लान बनाया। शनिवार को वह दोनों गांव से भाग निकलते। लेकिन, इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
महज चार घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा
दरअसल, ब्रजेश का शव शनिवार की तड़के खेत में पड़ा मिला। जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। इसके बाद एएसपी राजेश कुमार के निर्देशन में टीम मामले की जांच में जुटी। महज चार घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
वारदात में प्रयुक्त ईंट भी हुई बरामद
पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर ब्रजेश की हत्या में प्रयोग की गई आधी ईंट को भी तालाब के पास से बरामद कर लिया है। इसके अलावा शराब की खाली बोतल, गिलास, आरोपी द्वारा घटना के समय पहने गए खून सने जूते भी बरामद किए हैं।
Next Story