भारत

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, शव को घर में दफनाया

jantaserishta.com
21 July 2025 5:00 PM IST
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की बेरहमी से हत्या, शव को घर में दफनाया
x

सांकेतिक तस्वीर

फैली सनसनी.
नालासोपारा: महाराष्ट्र के नालासोपारा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घर में ही दफना दिया।
यह मामला नालासोपारा पूर्व के गंगड़ीपाड़ा इलाके में स्थित साई वेल्फेयर सोसायटी की एक चॉल का है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या करीब 10 से 15 दिन पहले की गई थी। मृतक की पहचान विजय चौहान के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक विजय की पत्नी गुड़िया का मोनू नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विजय उन दोनों के रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसी वजह से उन दोनों ने विजय को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने वारदात को छुपाने के लिए मृतक के शव को घर में ही दफना दिया। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए महिला ने अपने देवर से उस जगह पर टाइल्स भी लगवाए, ताकि वे किसी की नजरों में न आए।
वहीं, इस घटना के बाद जब परिवार वालों ने विजय के बारे में पूछा तो महिला ने अपने पति के बारे में उन्हें लगातार गुमराह किया। कई दिन गुजर जाने के बाद परिवार के लोगों ने विजय के घर का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें घर से बदबू आने लगी। इसके बाद उन्होंने जमीन की खुदाई की तो विजय का शव बरामद किया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की। इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस को जांच के दौरान महिला के मोबाइल में संदिग्ध मैसेज मिले। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वर्तमान में आरोपी गुड़िया और मोनू फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है। बता दें कि दंपती का 8 साल का बेटा चेतन चौहान भी है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null