भारत

पत्नी ने भाई और मायके वालों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार गिरफ्तार

jantaserishta.com
5 May 2026 6:05 PM IST
पत्नी ने भाई और मायके वालों के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, चार गिरफ्तार
x
चौंकाने वाला खुलासा.
सरायकेला: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चर्चित बाया सरदार हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह वारदात उसकी पत्नी सुनीता सरदार ने अपने भाई और अन्य परिजनों के साथ मिलकर अंजाम दी थी।
एसडीपीओ समीर सवैया ने मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बाहरी साजिश का लग रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच का दायरा घर के भीतर तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई करते हुए पत्नी सुनीता सरदार, उसके भाई सोमा मुंडा उर्फ लुबू मुंडा, बीर सिंह मुंडा और बिरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।
विगत 2 मई की रात खरसावां थाना क्षेत्र के कांटाडीह गांव में बाया सरदार (41) की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई सुखराम सरदार के बयान पर खरसावां थाना में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि आपसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई थी। योजना के तहत वारदात को अंजाम देने के लिए धारदार हथियार फरसा का इस्तेमाल किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सभी सामान घटना की साजिश और क्रियान्वयन की पुष्टि करते हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोमा मुंडा का आपराधिक इतिहास रहा है। वह वर्ष 2019 में कुचाई थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। एसडीपीओ ने बताया कि इस पूरे मामले के खुलासे में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार और तकनीकी शाखा की टीम की अहम भूमिका रही। फिलहाल, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story