विधवा चचेरी बहन के थे अवैध संबंध, भाइयों ने खौफनाक घटना को दिया अंजाम

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के हाजीपुर के पास चाकू गोदकर एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. बताया जा रहा है कि एक आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या के पीछे की अवैध संबंध की बात सामने आई है. आरोपियों की चचेरी विधवा बहन से एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





