भारत

विधवा महिला और उनके प्रेमी की मिली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

HARRY
26 Aug 2021 1:38 PM GMT
विधवा महिला और उनके प्रेमी की मिली लाश, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
x

DEMO PIC 

जांच जारी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक विधवा और एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव फंदे से लटका मिला तो थोड़ी दूर महिला का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के पीछे प्रेम संबंधों की बात सामने आई है। घटना किस तरह हुई इसकी पुलिस जांच कर रही है। दोनों पक्षों के घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। गुरुवार सुबह ग्राम झिंगरपुर निवासी सौरभ (21) पुत्र राजू नाई का शव साड़ी के सहारे पेड़ से लटका मिला। थोड़ी ही देर में भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल से 100 मीटर दूर गांव के ही रूपसिंह के मक्के के खेत में विधवा नैकसी देवी (35) पत्नी स्व. उदयवीर का शव पड़ा मिला। उसी की फटी हुई साड़ी के फंदे से युवक का शव लटका मिला था। इसलिए दोहरे हत्याकांड की चर्चा आग की तरह फैल गई।

सूचना पर एसपी अशोक कुमार राय, सीओ कुरावली आशीष कुमार थाना प्रभारी ओमहरि बाजपेयी मौके पर पहुंच गए। डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की है। मृतका के तीन बच्चे हैं। युवक के साथ उसके प्रेमसंबंध की बात सामने आ रही है। दोनों की मौत किस तरह हुई, पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

घटना की जानकारी पाकर मैं मौके पर गया था। मृतकों के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस जल्द इन मौतों के रहस्य का खुलासा करेगी। - अशोक कुमार राय एसपी, मैनपुरी

Next Story