भारत
जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश/बर्फबारी होने की संभावना
jantaserishta.com
14 Nov 2022 11:24 AM IST

x
श्रीनगर (आईएएनएस)| अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश / हिमपात होने की संभावना है, यह जानकारी मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम बारिश / हिमपात की संभावना है।"
इस बीच, श्रीनगर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.6 और गुलमर्ग में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
द्रास (लद्दाख) में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 3 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में 12.4 डिग्री, कटरा में 10.6, बटोटे में 3, बनिहाल में 3.6 और भद्रवाह में 4.6 डिग्री दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





