भारत

जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश, आंधी की भी उम्मीद

jantaserishta.com
25 March 2023 10:56 AM IST
जम्मू-कश्मीर में व्यापक बारिश, आंधी की भी उम्मीद
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। गुलमर्ग और सोनमर्ग के हिल स्टेशनों पर शुक्रवार को बर्फबारी हुई।
कार्यालय ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में व्यापक बारिश/आंधी और पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।
श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.8, पहलगाम में माइनस 0.5 और गुलमर्ग में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, कारगिल में 0.2 और लेह में माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू में 13.2, कटरा में 10, बटोटे में 3.5, बनिहाल में 2.2 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story