
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में आमतौर पर बादल छाए रहे और आगे कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश/बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना है, यह जानकारी मौसम विभाग के कार्यलय ने दी है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में व्यापक बारिश/बर्फबारी और जम्मू संभाग में हल्की बारिश की संभावना है।"
श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.6 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.6 डिग्री नीचे और लेह में शून्य से 13 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू और कटरा दोनों में न्यूनतम तापमान 7.6, बटोटे में 4, बनिहाल में 2 और भद्रवाह में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





