भारत

छत्तीसगढ़ क्यों जाएंगे, विधायक दल की बैठक के बाद बोले झारखंड के मंत्री

Nil dhankar
26 Aug 2022 2:25 PM IST
छत्तीसगढ़ क्यों जाएंगे, विधायक दल की बैठक के बाद बोले झारखंड के मंत्री
x

रायपुर/झारखण्ड। सीएम आवास पर चल रही महागठबंधन विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। सभी विधायक एक-एक कर मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकल रहे हैं। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राजभवन से निर्देश आने के बाद निर्णय होगा। कांग्रेस का कोई विधायक छत्तीसगढ़ या दूसरी जगह नहीं जाएगा। सभी को रांची में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक से बाहर निकलकर मीडियाकर्मियों से बातचीत में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने बताया कि राज्य में अगर जरूरत पड़ेगी तो बंगाल में रह रहे हमारे तीन विधायकों को भी रांची बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को जो रिपोर्ट भेजी है, उसका कोई नोटिस नहीं मिला है। राजभवन से निर्देश आने के बाद निर्णय होगा। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के किए ट्वीट पर 'रिसोर्ट पॉलिटिक्स' को लेकर पूछे सवाल पर आलमगीर ने कहा कि सभी विधायक एकजुट हैं। हमें अपने विधायकों को कहीं ले जाने की जरूरत नहीं है। सभी विधायकों को रांची में ही रहने का निर्देश दिया गया है। कांग्रेस का कोई विधायक छत्तीसगढ़ या दूसरी जगह नहीं जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पूरी तरह एकजुटता के साथ खड़ी है। जिस तरह की राजनीति की जा रही है, हम लोग उसके खिलाफ लड़ेंगे। हम लोग बंगाल या छत्तीसगढ़ क्यों जाएंगे। हम लोग डरने वालों में से नहीं हैं। रांची में रहेंगे तमाम समस्याओं का सामना कर रास्ता निकालेंगे।


Next Story