भारत

मोदी की रणनीतिक 'टीम इंडिया' में थरूर का नाम क्यों शामिल हुआ?

Harrison
17 May 2025 1:44 PM IST
मोदी की रणनीतिक टीम इंडिया में थरूर का नाम क्यों शामिल हुआ?
x
पीएम मोदी अक्सर अपने फैसलों से लोगों को चौंकाते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। शशि थरूर को बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है और जो भी थरूर को करीब से जानते हैं उन्हें अच्छे से पता होगा कि पीएम मोदी ने कितना बड़ा दांव खेला है। संयुक्त राष्ट्र में लंबा अनुभव रखने वाले थरूर कूटनीति के बड़े जानकार भी हैं।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर करके भारत ने पाकिस्तान में दुबके बैठे आतंकियों की कमर तोड़ दी है और इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने 100 से ज्यादा आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अब भारत अपने नए प्लान के तहत पाकिस्तान को विश्व स्तर पर बेनकाब करने की तैयारी में है।
मोदी सरकार ने एक रणनीति बनाई है और इसमें सिर्फ भाजपा सांसद ही नहीं, बल्कि विपक्षी पार्टियों के सांसदों को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सभी सांसद अलग-अलग देशों में जाकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करेंगे।
Next Story